PM-Kisan 24th installment PM-Kisan 24 : देश के करोड़ों किसानों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में करीब ₹19,000 करोड़ ट्रांसफर किए गए। वहीं, पीएम मोदी ने गुजरात को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा है।
गुजरात के बनासकांठा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में PM-Kisan योजना की नई किस्त जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के किसानों के खातों में एक और किस्त पहुंच गई है। किसान देश की मजबूत नींव और विकास के अहम स्तंभ हैं। सरकार हमेशा से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके हितों को प्राथमिकता देने के लिए काम करती रही है।
PM-Kisan 24th installment: 24वीं किस्त की तारीख के ऐलान की खबर
बनासकांठा की अनूठी व्यवस्था का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा की अनूठी व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल सभी लोग चारपाई पर बैठे हैं, जिसे देखकर देश के लोगों को हैरानी हो सकती है। बनासकांठा ने गांवों की पुरानी परंपराओं को फिर से जीवित किया है। पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इस आयोजन की जानकारी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को दी जाती, तो शायद इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कर लिया जाता।
₹14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पीएम मोदी के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान राज्य में करीब ₹14,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में सड़क, और कृषि से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। सरकार का कहना है कि इनसे राज्य में कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
किस्त आई या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि 24वीं किस्त आपके खाते में आई या नहीं, तो ये स्टेप फॉलो करें: सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट खोलें। होमपेज पर ‘Know Your Status’ या ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, OTP से वेरिफाई करें — स्क्रीन पर आपकी किस्तों का पूरा स्टेटस दिख जाएगा। ध्यान रहे कि e-KYC पूरा होना जरूरी है; जिन किसानों की e-KYC पेंडिंग है, उनकी किस्त अटक सकती है।
लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करने का तरीका

