अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कल बंद होंगे केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट: भैया दूज पर विधि-विधान से विदाई, डोली शीतकालीन प्रवास पर

On: November 10, 2026 5:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। गंगोत्री धाम के कपाट आज बंद होने के बाद बुधवार, 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10:28 बजे विधि-विधान के साथ बंद किए जाएंगे।

शीतकाल में कहां होंगे दर्शन

शीतकाल में बाबा केदार की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में होगी, जबकि मां यमुना के दर्शन खरसाली में होंगे। मां गंगा के शीतकालीन दर्शन मुखबा में होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट सबसे आखिर में 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे। इस साल चारधाम यात्रा का समापन 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा।

गंगोत्री के कपाट आज बंद हुए

आज मंगलवार को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के अवसर पर दोपहर 12:05 बजे गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मां गंगा की उत्सव डोली हजारों श्रद्धालुओं के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होगी। डोली रात में चंडी मंदिर में विश्राम करेगी और बुधवार को भैया दूज के अवसर पर मुखबा पहुंचेगी। गंगोत्री कपाट बंद होने की खबर यहां पढ़ें

इस साल देर से बंद हो रहे कपाट

इस साल चारों धामों के कपाट पिछले साल से करीब तीन हफ्ते देर से बंद हो रहे हैं, क्योंकि इस बार दीपावली 19 दिन बाद 8 नवंबर को पड़ी है। चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ था। चारधाम कपाट बंद होने की तारीखों की खबर भी पढ़ें

तुंगनाथ के कपाट पहले ही बंद

इससे पहले तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। भगवान तुंगनाथ की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंच गई है, जहां अगले छह माह तक पूजा-अर्चना होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: उत्तराखंड के काशीपुर और रुद्रपुर को मिला प्रथम पुरस्कार, स्वच्छता के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, मुख्यमंत्री आवास में हुई शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने धनौल्टी को दी ₹52.55 करोड़ की सौगात, 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

उत्तराखंड को मिलेंगी 3 बड़ी सौगातें! IISER, AIIA और नेशनल हाईवे को लेकर केंद्र सरकार का सकारात्मक आश्वासन, CM धामी ने जताया आभार

uttrakhand:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में (एसएलबीसी) की 98वीं बैठक सम्पन्न हुई

उत्तराखंड आईएएस पीसीएस तबादले: 30 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के सीडीओ बदले

Leave a Comment